अर्थशास्त्र क्या है?,अर्थशास्त्र के कितने प्रकार होते है?,व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या है?,समष्टि अर्थशास्त्र क्या है,वास्तविक अर्थशास्त्र क्या है,अर्थव्यवस्था क्या होती है?,मिश्रित अर्थव्यवस्था किसे कहते है?

Kishan Thakur
By -

 

अर्थशास्त्र क्या है?

अर्थशास्त्र वह सामाजिक विज्ञान है जो संसाधनों के उत्पादन ,वितरण ,और उपभोग का अध्ययन करता है। यह इस बात का विश्लेषण करता है कि व्यक्ति, समाज, और सरकारे सीमित संसाधनों का उपयोग कैसे करती है।

अर्थशास्त्र के प्रकार कितने होते है?

अर्थशास्त्र के दो प्रकार होते हैं।
  1. व्यष्टि अर्थशास्त्र 
  2. समष्टि अर्थशास्त्र

व्यष्टि अर्थशास्त्र क्या है?

व्यष्टि अर्थशास्त्र केवल एक आर्थिक इकाई की आर्थिक क्रियाओ का अध्ययन करता है।

समष्टि अर्थशास्त्र क्या है?

समष्टि अर्थशास्त्र में संपूर्ण अर्थव्यवस्था के स्तर पर संसाधनों अथवा आर्थिक समस्याओं का अध्ययन किया जाता है।

उदाहरण
  1. महंगाई (Inflation)
  2. बेरोजगारी (Unemployment)
  3. राष्ट्रीय आय (National Income)
  4. अंतर्राष्ट्रीय व्यापार (International Trade)

वास्तविक अर्थशास्त्र क्या है?

वास्तविक अर्थशास्त्र का मतलब है,आर्थिक गतिविधियों और समस्याओं को उनके वास्तविक रूप में समझाना और उनका अध्ययन करना। इसमें यह देखा जाता है कि लोग, समाज, और सरकार अपनी दैनिक जीवन में सीमित संसाधनों का कैसे उपयोग करती है।

उदाहरण के लिए:
  1. किसी देश की जनता को भोजन कपड़े और आवास कैसे मिलता है।
  2. बाजार में वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें कैसे तय होती है।
  3. बेरोजगारी गरीबी और महंगाई जैसी समस्याओं का समाधान कैसे किया जा सकता है।

आदर्शात्मक अर्थशास्त्र क्या है?


आदर्शात्मक अर्थशास्त्र वह शाखा है जो यह बताती है कि अर्थव्यवस्था में क्या होना चाहिए, जैसे कि आर्थिक नीतियाँ समाज की भलाई के लिए कैसी होनी चाहिए।

उदाहरण

  • सरकार को गरीबों के लिए अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करनी चाहिए।
  • उच्च करों से अमीरों से अधिक पैसा लिया जाना चाहिए, ताकि गरीबों की मदद की जा सके।
  • श्रमिकों को अच्छा वेतन और बेहतर कामकाजी शर्तें मिलनी चाहिए।
  • सरकार को स्वास्थ्य सेवाओं को सभी के लिए मुफ्त और सुलभ बनाना चाहिए।
  • आर्थिक असमानता को कम करने के लिए वितरण नीति में सुधार करना चाहिए।


अर्थव्यवस्था क्या है?

र्थव्यवस्था (Economy) किसी समाज या देश की उन गतिविधियों का समूह है, जिनसे वस्त्रों और सेवाओं का त्पादन, वितरण और उपभोग होता है। इसमें संसाधनों का सही तरीके से उपयोग और उनके विनिमय की प्रक्रिया शामिल होती है। यह देश की समृद्धि और विकास को प्रभावित करती है।

   अर्थव्यवस्था के कितने प्रकार हैं ?


i) केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था

ii) बाजार अर्थव्यवस्था

iii) मिक्षित अर्थव्यवस्था


 केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था क्या है?

केंद्रीय नियोजित अर्थव्यवस्था (Centralized Planned Economy) एक ऐसी अर्थव्यवस्था होती है जहां सरकार सभी उत्पादन, मूल्य निर्धारण, और वितरण को नियंत्रित करती है। इसमें निजी क्षेत्र का बहुत कम या कोई योगदान नहीं होता।

उदाहरण:

सोवियत संघ (USSR) के समय, सरकार ने सभी उद्योगों और कृषि के उत्पादन को नियंत्रित किया था, और जनता की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए सरकार ही सभी संसाधनों का प्रबंधन करती थी।

बाजार अर्थव्यवस्था क्या है?


बाजार अर्थव्यवस्था (Market Economy) वह व्यवस्था है जिसमें उत्पादन, वितरण और मूल्य निर्धारण के फैसले बाजार के नियमों और आपूर्ति- माँग के आधार पर होते हैं। इसमें सरकार का हस्तक्षेप कम होता है, और उत्पादन के साधन निजी हाथों में होते हैं।

उदाहरण:

अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम जैसी देशों की अर्थव्यवस्थाएँ बाजार अर्थव्यवस्था पर आधारित हैं, जहां कंपनियाँ और लोग स्वतंत्र रूप से व्यापार करते हैं, और कीमतों का निर्धारण बाजार की मांग और आपूर्ति पर निर्भर करता है।

मिश्रित अर्थव्यवस्था किसे कहते है?

ये वे अर्थव्यवस्थाएँ हैं जहां आर्थिक क्रियाओं पर बाजारी शक्तियों का नियंत्रण होता है फिर भी वे सरकार के माधयम से नियमित की जाती हैं। 

उदाहरण

भारत और फ्रांस जैसी अर्थव्यवस्थाएँ मिश्रित अर्थव्यवस्था पर आधारित हैं। भारत में सरकार कृषि, स्वास्थ्य और रक्षा जैसे क्षेत्रों को नियंत्रित करती है, जबकि उद्योग, व्यापार और सेवा क्षेत्रों में निजी कंपनियाँ काम करती हैं।

Tags:

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!